खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पानसेमल में विधायक ने किया 61.22 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, ग्रामीणों में उत्साह

पानसेमल के मलफा, भड़गोन, टेमला में विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न

पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्याम बरडे ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में 61.22 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मलफा, भड़गोन और टेमला में पुलिया और आंगनबाड़ी निर्माण कार्य शुरू होंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्री श्याम बरडे ने ग्राम पंचायत मलफा, भड़गोन एवं टेमला में लगभग 61.22 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के दौरान तीनों गांवों में उत्सव जैसा माहौल रहा और ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया।


ग्राम मलफा और भड़गोन में कार्य

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत मलफा से हुई, जहां विधायक श्री श्याम बरडे ने 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पुलिया का भूमिपूजन किया। इसके बाद ग्राम पंचायत भड़गोन में 15 लाख रुपये की पुलिया और 11.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान सरपंच श्री सुल्तान चौहान सहित ग्रामीणों ने स्वागत किया।


 संबोधन और प्राथमिकताएं

सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री श्याम बरडे ने कहा कि उनका संकल्प है कि क्षेत्र के हर गांव और हर पंचायत तक विकास पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री छंतमदकतं डवकप एवं मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डवींद ल्ंकंअ के नेतृत्व में सरकार गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों को सम्मान, बच्चों को बेहतर शिक्षा और गरीबों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं से “सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।


 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री सचिन चौहान, मंडल अध्यक्ष श्री रामचंद्र सोनी, श्री चंद्रकांत महाजन, मंडल महामंत्री पंडित माली, श्री नंदू जी चोपड़ा, श्री चंद जी चौहान, श्री उत्तम जी पाटिल, मनोज जाधव, हरि भाई चौहान, करण चौहान, राजेश चौहान, सुदाम चौहान, इंदल भाई, संजय पाटिल, गंगाराम चौहान, खेमराज नायक, उमेश पाटिल, प्रेम पटेल, पहाड़िया भोसले, किशोर राजपूत, रवि भौसले सहित कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और मातृशक्ति बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!