नेहरू स्कूल का कक्षा 10 वी एवं 12वी बोर्ड परीक्षा का परिणाम उत्कृष्ट रहा

सेंधवा। शिक्षा प्रसारक समिति द्वारा संचालित नेहरू स्मृति हायर सेकेण्डरी हिंदी एवम् अंग्रेजी माध्यम स्कूल का सत्र 2025-26 का कक्षा 10 वी एवं 12वी बोर्ड परीक्षा का परिणाम उत्कृष्ट रहा। अंग्रेजी माध्यम में कक्षा 12वी में गणित समूह का परिणाम शत प्रतिशत रहा । वाणिज्य संकाय का परिणाम 92.8 प्रतिशत रहा एवं कक्षा 10 वी का परिणाम 90.32ः रहा। हिंदी माध्यम में कक्षा 12वी वाणिज्य संकाय का परिणाम शत प्रतिशत एवं कक्षा 10 वी का परिणाम 93ः रहा ।
अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 12वी में गणित संकाय में अथर्व पालीवाल 82.4: (प्रथम), निधि तोमर 77.4ः (द्वितीय), जीव विज्ञान संकाय में भाग्यश्री खेडेकर 82.2 (प्रथम), जिज्ञासा वास्कले 77.8ः (द्वितीय) एवं वाणिज्य संकाय में लक्की कुशवाह 83.6ः(प्रथम), कृष्णा प्रजापति 80.2 (द्वितीय) रहे।
कक्षा 10 वी में गौरी कुलकर्णी 90.8ः (प्रथम), कविता चौहान 89.2ः (द्वितीय), प्रियंका सोनी 86.6ः (तृतीय) रही ।
इसी प्रकार हिंदी माध्यम की कक्षा 12 वी के वाणिज्य संकाय में मेघा वर्मा 76.4ः (प्रथम), नितिन सोलंकी 73.2ः (द्वितीय), 12 वी विज्ञान संकाय में अयान कुरैशी 70.6ः(प्रथम), साईं पाटिल 69.4: (द्वितीय) एवं कक्षा 10 वी में वैष्णवी शिंदे 86.2ः (प्रथम), भुवनेश जाधव 77.8ः (द्वितीय), पूजा हीरे 76.8: (तृतीय) रहें।
इस उपलब्धि पर समिति अध्यक्ष रविन्द्रसिंह मण्डलोई ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धिया केवल परीक्षा में श्रेष्ठ अंक ही नहीं, बल्कि स्वयं का ज्ञान, अनुशासन, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों का सर्वांगीण विकास है। उनको मेहनत राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी, सकारात्मक सोच और समर्पण पर निर्भर करेगी। पारिवारिक वातावरण, उत्तम शिक्षा, और स्वयं की दृढ़ता विद्यार्थियों को सफलता की नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
विद्यार्थियों की सफलता पर समिति अध्यक्ष रविन्द्रसिंह मण्डलोई, पीरचंद मित्तल,बी. एल. जैन, दिलीप कानूनगो, शैलेषकुमार जोशी, अशोक सकलेचा, दीपक लालका, मनोज कानूनगो, समस्त सदस्य, प्राचार्य हेमन्त खेड़े, प्राचार्य राहुल मण्डलोई, उपप्राचार्य देवेन्द्र कानूनगो एवं समस्त विद्यालयीन स्टॉफ ने विद्यार्थियों एवं पालकों को बधाई दी!



