खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा में नव नियुक्त एल्डरमैन का महिला मोर्चा ने किया सम्मान समारोह आयोजित

जनोदय पंच। सेंधवा। सेंधवा में भाजपा महिला मोर्चा ने नगर पालिका अध्यक्ष जनसंपर्क कार्यालय में नव नियुक्त एल्डरमैन के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। पार्षदों का स्वागत किया गया और राष्ट्रगीत गाकर देशभक्ति का संदेश दिया गया, जिसमें कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल रहे।सेंधवा में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष जनसंपर्क कार्यालय में नव नियुक्त एल्डरमैन (वरिष्ठ पार्षद) के सम्मान में एक गरिमामय स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नव नियुक्त पार्षदों का पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया तथा राष्ट्रगीत गाकर देशभक्ति का संदेश दिया गया।

नव पार्षदों का स्वागत
गुरुवार शाम 5 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नगर पालिका में नियुक्त किए गए पार्षदोंकृसुनील अग्रवाल, अनिल वाघ, भागीरथ सोनी, कृष्णा पालीवाल एवं सरला कोठारीकृका महिला मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का अभिनंदन करते हुए संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।

भाजपा हमेशा राष्ट्रहित और राष्ट्र सम्मान को सर्वाेपरि मानती
इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा राष्ट्रहित और राष्ट्र सम्मान को सर्वाेपरि मानती है। उन्होंने इंदौर नगर निगम में एक कांग्रेस पार्षद द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के प्रति सम्मान नहीं दिखाए जाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

राष्ट्रगीत के साथ समापन
कार्यक्रम के अंत में महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं नव नियुक्त पार्षदों ने मिलकर राष्ट्रगीत गाया और राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था एवं सम्मान प्रकट किया। पूरे आयोजन में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नपा पार्षद छोटू चौधरी, ललिता शर्मा, सुनील शर्मा, प्रिया पवार, अभीलाषा भट्ट, सरला कोठारी, ललीता शर्मा, प्रिती मालवीय, मोना चौहान, दिपमाला जगताप, प्रतिभा वाघरे, ज्योती पाटिल आदि मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!