सेंधवामुख्य खबरे

समर केम्प मे बच्चो ने दिखाई प्रतिभा, सेंधवा पीएम श्री गवर्नमेंट हाई स्कूल चाटली में पांच दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन

सेंधवा। ग्राम चाटली स्थित पीएम श्री गवर्नमेंट हाई स्कूल में 14 अप्रैल से 18 अप्रैल तक आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप का भव्य एवं सफल समापन हुआ। यह शिविर देसाई फाउंडेशन एवं प्रियांशी एजुकेशन कल्चर एंड सोशल सोसायटी (PECSS) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सब इंस्पेक्टर संजय पाटिल एवं कांस्टेबल लाल सिंह नार्वे उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री अरविंद सोलंकी ने की। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों को खेलकूद, योग, नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग सहित विभिन्न रचनात्मक एवं शारीरिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं रचनात्मकता का विकास करना रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर संगीता चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर PECSS संस्था की ओर से रत्ना जाधव,मनीषा डावर,कृष्णा मेहता,नैना शर्मा, भूमि शर्मा एवं पूनम कुशवाह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समापन समारोह में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मनोज मराठे ने अपने उद्बोधन में कहा कि जहां शहरों में इस प्रकार के समर कैंप के लिए 10 दिनों की 3000 से 5000 रुपये तक फीस ली जाती है, वहीं इस शिविर को शासन के निर्देश एवं एनजीओ के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए पूर्णतः निशुल्क आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में बच्चों को योगाभ्यास, पेपर क्राफ्ट से फूल बनाना सहित कई उपयोगी गतिविधियां सिखाई गईं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने गली-मोहल्लों में साथियों को एकत्रित कर नियमित योग करें, जिससे वे जीवनभर स्वस्थ रह सकें और विभिन्न बीमारियों से दूर रहें।

अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ऐसे आयोजनों को अत्यंत उपयोगी बताया। यह समर कैंप विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं यादगार अनुभव साबित हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शैलेंद्र सोनी,वरिष्ठ शिक्षक अरविंद सोलंकी,चंपालाल कनोजे,संतोष मुलेवा,नीरज माहुले,दीवान कुशवाहा,रूपाली पाठक,शांति सोलंकी,मीनाक्षी वर्मा,पाटिल मैडम आदी उपस्थित थे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!