सेंधवा
सेंधवा में हज प्रशिक्षण शिविर आयोजित, 70 से अधिक हज यात्रियों को दी जानकारी

सेंधवा मुस्लिम समाज द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हज यात्रा से पूर्व हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। रहमानी मस्जिद कमेटी रज़ा नगर टैगोर बेड़ी मुस्लिम जमाअत के तत्वावधान में 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक मदनी मदरसा में शिविर आयोजित हुआ। इसमें शहर के लगभग 70 से अधिक हज यात्रियों ने भाग लिया।
शिविर में इंदौर से आए हज ट्रेनर हाजी अशफाक लोदी साबरी ने हज से जुड़ी आवश्यक जानकारी और प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से समझाया। इस दौरान शहर और जिले के हाजी-हज्जानी भी प्रशिक्षण में शामिल हुए।
उपस्थिति और स्वागत
कार्यक्रम में रहमानी मस्जिद के पेश इमाम मौलाना शाने आलम कादरी, हाफिज साबिर रज़ा, हजरत अशफाक रज़ा, हाफिज रेहान रज़ा, हाजी फजलुद्दीन अशरफी, जमील रजवी, सदर शाकीर अशरफी, समीर शेख, मुबारिक अली, जहीर खान, असलम अली, इकबाल खान, पार्षद शाकीर खजांची और सिकंदर कादरी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

हज यात्रा का कार्यक्रम
जिले से इस वर्ष लगभग 400 हाजी हज यात्रा पर जाएंगे, जिनकी उड़ानें 20 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी हैं। दुनिया भर के हाजी 25 मई तक मक्का में एकत्र होंगे, जबकि 27 मई को हज की मुख्य प्रक्रिया संपन्न होगी।



