सेंधवा
सेंधवा। मोरदड़ ग्राम पंचायत में बदी बाई बनीं सरपंच, पंचों ने किया सर्वसम्मति से चयन

सेंधवा। मोरदड़ ग्राम पंचायत में बदी बाई पति गुलाब को पंचों द्वारा सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया। यह चुनाव प्रक्रिया जनपद पंचायत सीईओ, कर्मचारियों एवं ग्राम पंचायत के नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बदी बाई का सरपंच के रूप में मनोनयन महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि विगत 20 वर्षों से एक ही व्यक्ति द्वारा ग्राम पंचायत का संचालन किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार आर्थिक अनियमितता के चलते पूर्व सरपंच को शासन द्वारा हटाया गया, जिसके बाद ग्राम पंचायत के पंचों द्वारा नई व्यवस्था के तहत यह चयन किया गया।

नवनियुक्त सरपंच बदी बाई का स्वागत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र गाड़वे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष इकबाल शाह, जिला महामंत्री परशराम सेनानी, मंडलम अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत सेन, बीजापुर सरपंच ढेमा भाई, कमल चौहान, बलराम भाई और जोरदार पटेल ने किया। बदी बाई के सरपंच बनने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानेश चौधरी, पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत, विधायक मोंटू सोलंकी, सीलदार सोलंकी, पोरलाल खरते और शांताराम खरते ने बधाई और हर्ष व्यक्त किया।



