खरगोन-बड़वानीशिक्षा-रोजगार

बड़वानी में आदर्श महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग सत्र, विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन

बड़वानी के शासकीय आदर्श महाविद्यालय में राष्ट्रीय कार्यबल के अंतर्गत करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी अप्रैल माह के कैलेंडर के तहत प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित के मार्गदर्शन में बीएससी प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुआ।

सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. प्रमोद पंडित ने कहा कि 12वीं के बाद करियर के कई विकल्प उपलब्ध होते हैं। विद्यार्थियों को अपनी क्षमता, योग्यता और रुचि के अनुसार सही चयन करना चाहिए और कॉलेज शिक्षा के साथ ही उसकी तैयारी जारी रखनी चाहिए।

कार्यक्रम में प्रो. आकाश एस्के ने विज्ञान क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों पर चर्चा करते हुए बताया कि बीएससी और एमएससी के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने से समय की बचत होती है। उन्होंने सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित और भाषा विषयों पर नियमित तैयारी करने की सलाह दी।

मानसिक स्वास्थ्य क्लब के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. अनिल पाटीदार ने विभिन्न शासकीय सेवाओं के अवसरों की जानकारी दी, वहीं डॉ. लखन परमार ने करियर विकल्पों पर मार्गदर्शन दिया। अंत में डॉ. दिनेश पाटीदार ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और नोट्स पढ़ने की सलाह दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!