मनोरंजनराष्ट्रीय

रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर की दमदार शुरुआत, पहले दिन डबल डिजिट कमाई से बनाया रिकॉर्ड

सलमान के कैमियो ने बढ़ाया आकर्षण, मराठी वर्जन में सबसे बड़ी ओपनिंग, कई फिल्मों के रिकॉर्ड टूटे

रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के पहले दिन ही शानदार प्रदर्शन किया है। दमदार कहानी, अभिनय और सलमान के कैमियो के चलते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट कमाई करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया।


रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल ड्रामा ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की कहानी, अभिनय और संवादों ने दर्शकों को प्रभावित किया है। खास तौर पर सलमान के कैमियो को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा गया, जिसने फिल्म की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया।

पहले दिन की कमाई

‘राजा शिवाजी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही दिन डबल डिजिट में कमाई दर्ज की। सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 6,192 शो के जरिए 11.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 13.51 करोड़ रुपये रहा। इसमें हिंदी मार्केट से 3.35 करोड़ रुपये और मराठी वर्जन से 8 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है।

मराठी सिनेमा में नया रिकॉर्ड

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘राजा शिवाजी’ ने अपने मराठी वर्जन में 8.00 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए रितेश देशमुख की किसी भी फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले ‘मौली’ ने 3.25 करोड़, ‘लाई भारी’ ने 3.10 करोड़ और ‘वेद’ ने 2.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी।

एडवांस बुकिंग और रिकॉर्ड

रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 5.14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इसमें लगभग 4.25 करोड़ रुपये मराठी वर्जन से आए। इस फिल्म ने ‘सैराट’ और ‘टाइमपास 2’ के पहले दिन के कलेक्शन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया, जिनकी कमाई लगभग 3.60 करोड़ रुपये रही थी।

अन्य फिल्मों से तुलना

रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका’ के पहले दिन के 8.75 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, ओम राउत और अजय देवगन की ‘तान्हाजी’ ने पहले दिन 15.10 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि लक्ष्मण उतेकर और विक्की कौशल की ‘छावा’ का पहले दिन का कलेक्शन 33.50 करोड़ रुपये रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!