मुख्य खबरेराष्ट्रीय

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके समेत तीन नेता गिरफ्तार

शांति भंग करने की आशंका के तहत दिल्ली पुलिस ने की एहतियातन कार्रवाई, दिल्ली कैंट स्थित मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किए जाएंगे तीनों नेता

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और पार्टी प्रवक्ता सौरभ दास व आशुतोष रांका के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों नेताओं को शांति भंग करने की आशंका के तहत एहतियातन गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को तीनों नेताओं को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें एहतियातन गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शांति भंग की आशंका से संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत की गई है।

तीनों नेताओं को दिल्ली कैंट स्थित स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के बाद अब मामले में न्यायालय के समक्ष आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!