खरगोन-बड़वानीधर्म-ज्योतिष, समाजमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। गुरुदेव पर अपमानजनक टिप्पणी पर भक्तों में आक्रोश…भक्तों ने मौन रैली निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन…कार्यवाही की की मांग

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह में रविवार को जय श्री गणेश परिवार के भक्तों द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाकर उन्माद फैलाने वाले नगर के दोषी राहुल अवस्थी एवं राज वर्मा के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर बड़ी संख्या में नगर की कृषि उपज मंडी से मोन रेली निकाली गई।

जो महेश्वर रोड, जय स्तंभ, मुख्य चौराहा से होते हुए पुलिस थाना परिसर पहुंची। जहां एसडीएम सत्यनारायण दर्रों, एसडीओपी अर्चना रावत को हजारों भक्तों द्वारा ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में दर्शाया गया कि जय श्री गणेश परिवार के भक्तों के जीवन मे भगवान श्री गणेश जी एवं हमारे परमपुज्य सदगुरूदेव भगवान की कृपा से आए हुए परिवर्तन से संबंधित स्टोरी एवं अन्य पोस्ट जो पिछले 3 वर्षों से सोशल मीडिया फेसबुक पर प्रकाशित हो रही है जिस पर अभी तक कोई भी नकारात्मक टिप्पणी नहीं की गई है।

परन्तु बडवाह निवासी राहुल अवस्थी एवं राज वर्मा द्वारा पिछले कई दिनो से अर्नगल टिप्पणी एवं अभ्रद भाषा का उपयोग करते हुए आतंकवादियो जैसे शब्दो एवं कटोरा लेकर भीख मांगने जैसे शब्दो का उपयोग किया गया है।

जिससे हमारे जय श्री गणेश परिवार के भक्तो की धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाकर उन्माद फैलाया जा रहा है जिससे भक्तो एवं समाज में अनावश्यक तनाव वैमनस्य पैदा कर शांती भंग की जा रही है।

जिससे भक्तो में गहरा आक्रोश एवं असंतोष व्याप्त हैं। उक्त टिप्पणीयो पर रोक लगवाकर संबंधित व्यक्ति पर सायबर, आईटी एक्ट के तहत वैधानिक एवं दंडात्मक कार्यवाही करे। इस दौरान भक्त राकेश तोमर,स्वाति दीदी, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता, हरभजन सिंह भाटिया,पूर्व विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी,चंद्रपाल सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या मे भक्तजन उपस्थित रहे।

इस दौरान एसडीओपी अर्चना रावत ने कहा कि दोनों युवकों के खिलाफ सोशल मीडिया फेसबुक पर धार्मिक भावना को आहत करने को लेकर सायबर की मदद से जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!