खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पुलिस थाना बड़वानी में होगी जप्त दो पहिया वाहनों की नीलामी

बड़वानी; पुलिस थाना बड़वानी में धारा 25 पुलिस एक्ट के अंतर्गत जप्त दो पहिया वाहन विभिन्न कंपनियों के जर्जर एवं कबाड़ हालत ने थाना प्रांगण बड़वानी में रखे हुए हैं। थाना प्रभारी बड़वानी द्वारा जप्तशुदा वाहन एवं लावारिस सामान धारा 25 पुलिस एक्ट के अंतर्गत निराकरण हेतु प्रकरण एसडीएम कार्यालय बड़वानी में प्रस्तुत किए गए थे।
बड़वानी एसडीएम श्री भूपेन्द्र रावत ने पुलिस थाना बड़वानी प्रांगण में 18 वाहनों के संबंध में 20 अगस्त को उद्घोषणा प्रकाशन कर दावा आपत्ति आमंत्रित किए थे। कोई भी दावा आपत्ति पुलिस थाना बड़वानी में नहीं आई। अतः उक्त जप्त दो पहिया वाहनों की निलामी 29 मई 2026 को प्रातः 11 बजे पुलिस थाना बड़वानी में की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!