इंदौरअपराधमुख्य खबरे

इंदौर महू में सगाई टूटने की रंजिश में युवक ने मंगेतर की मां को खाई में धक्का देकर हत्या की

इंदौर महू सनसनी: छोटा अमरनाथ में 200 फीट खाई से शव निकला, आरोपी युवक पर हत्या का केस दर्ज

जनोदय पंच। इंदौर जिले के महू में सगाई टूटने से नाराज राहुल अटेरिया ने मंगेतर की मां किरण चौबे को खाई में धक्का देकर हत्या कर दी। छोटा अमरनाथ में तीन घंटे रेस्क्यू के बाद शव निकाला गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

इंदौर जिले के महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र स्थित छोटा अमरनाथ इलाके में मंगलवार शाम एक युवक ने सगाई टूटने की रंजिश में मंगेतर की मां किरण चौबे (36) को खाई में धक्का दे दिया। बुधवार सुबह करीब 5 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसके बाद तीन घंटे की मशक्कत में 200-250 फीट गहरी खाई से शव निकाला गया।

सगाई टूटने से बढ़ा विवाद

किरण चौबे के बेटे अनुराग चौबे के अनुसार, उसकी बहन की सगाई बगोदा निवासी राहुल अटेरिया (18) से हुई थी, जिसे परिवार ने अस्वीकार कर दिया और बाद में रिश्ता तोड़ दिया गया। घटना के दिन किरण अपनी बेटी रागिनी के साथ निकली थीं। पीथमपुर के विशाल चौराहे पर राहुल उनसे मिला और तीनों छोटा अमरनाथ पहुंचे। रागिनी ऊपर रुक गई, जबकि राहुल और किरण नीचे गए। कुछ देर बाद राहुल लौटकर रागिनी को घटना की जानकारी दी।

पुलिस कार्रवाई

रात में रागिनी ने भाई अनुराग को सूचना दी। एएसपी रूपेश द्विवेदी के अनुसार, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी राहुल अटेरिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!