खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में युवा संगम रोजगार मेले का हुआ आयोजन, साक्षात्कार के बाद 68 युवाओं का निजी कंपनियों में हुआ चयन

बड़वानी; मध्यप्रदेश शासन की रोजगारोन्मुखी योजनान्तर्गत युवाओ को निजी क्षेत्र मे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन मे 12 मई मंगलवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर (अग्रणी) महाविद्यालय बड़वानी में युवा संगम (रोजगार मेले) का आयोजन किया गया ।
मेले मे कैरियर सेल के प्रभारी डॉ. मधुसूदन चौबे पीजी कॉलेज, श्री केतन मालवीया प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, श्रीमति अनुराधा पाटीदार प्रबंधक म.प्र.राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन, पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, मॉडल कॉलेज, आरसेटी बड़वानी द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया ।
जिला रोजगार अधिकारी श्री टीएस डूडवे से प्राप्त जानकारी अनुसार युवा संगम रोजगार मेले में मंगलवार इच्छुक कुल 326 आवेदकों ने अपना पंजीयन कराया। विभिन्न कम्पनियो के द्वारा साक्षात्कार और प्रारंभिक चयन की प्रक्रिया पूरी की गई । निजी क्षेत्र की 3 कम्पनियो जेएईएस प्रोजेक्ट भोपाल द्वारा 38 युवाओं का, फार्म कार्ट बड़वानी द्वारा 20 युवाओं का तथा भारत मार्ट बड़वानी द्वारा 10 युवाओं का कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा आवेदकों का चयन किया गया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!