सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा-धनोरा मार्ग पर गुजरात से लौट रहे परिवार की इनोवा दुर्घटनाग्रस्त, एक बच्चे को हल्की चोट

बाइक सवार को बचाने में बिगड़ा वाहन का संतुलन, गुजरात से शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

सेंधवा-धनोरा मार्ग पर मंगलवार सुबह नाचनखली गांव के पास तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक ने सामने आए बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में एक बच्चे को हल्की चोट आई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित रहे।

सेंधवा-धनोरा मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे नाचनखली गांव के पास एक तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया गया कि चालक ने सामने आए बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क पर पलट गई।

गुजरात से लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, खरगोन जिले के बिस्टान निवासी बजरी राठौड़ अपने परिवार के साथ गुजरात में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे थे। परिवार इनोवा कार से अपने घर जा रहा था। हादसे के समय कार में पति-पत्नी और तीन बच्चे सवार थे।

 बजरी राठौड़ ने बताया कि दुर्घटना के बाद इनोवा कार करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में एक बच्चे के हाथ में हल्की खरोंच आई, जबकि परिवार के अन्य सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला।

 दुर्घटना के कारण सेंधवा-धनोरा मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में स्थिति सामान्य हो गई। हादसे के बाद परिवार के सदस्यों ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!