सेंधवा

सेंधवा; जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों एवं महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

थाना सेंधवा शहर पुलिस द्वारा वार्ड क्रमांक-01 में पुलिस-जन संवाद आयोजित,

सेंधवा; सेंधवा शहर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत दिनांक 13.05.2026 को रात्रि में वार्ड क्रमांक-01 में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी सेंधवा शहर श्री दिनेश सिंह कुशवाह एवं थाना स्टाफ द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन एवं पुलिस के मध्य समन्वय स्थापित करना तथा बढ़ते अपराधों के प्रति नागरिकों को जागरूक करना रहा।

साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी
थाना सेंधवा शहर से साइबर एक्सपर्ट आरक्षक नीरज डांगरे एवं टीम द्वारा उपस्थित नागरिकों को फर्जी कॉल, लिंक के माध्यम से ठगी एवं ओटीपी शेयरिंग जैसे साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जानकारी दी गई तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने की सलाह दी गई।

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के संबंध में निर्भया शक्ति मोबाइल एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा छेड़छाड़ की घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।

 यातायात नियमों के पालन हेतु समझाइश
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की समझाइश दी गई तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर होने वाली वैधानिक कार्यवाही से अवगत कराया गया।

सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील
क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु नागरिकों से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई। पुलिस द्वारा बताया गया कि सीसीटीवी कैमरे अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सेंधवा शहर श्री दिनेश सिंह कुशवाह, आरक्षक नीरज डांगरे एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!