प्रभारी मंत्री ने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निवाली में प्रशिक्षणार्थियो को किया प्रेरित

बड़वानी; प्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल द्वारा 15 मई को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था निवाली में पहुंचकर विद्यार्थियो को स्वरोजगार से जोड़ने के सशक्त माध्यम बताया है।
प्रशिक्षणार्थियो को रोजगार प्राप्त करने के दिये टिप्स
1. प्रशिक्षार्थियो को नियमित उपस्थिति एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षण।
2. शासन द्वारा संचालित कौशल विकास योजनाओं का लाभ लेकर युवा अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते है।
3. प्रशिक्षार्थियो को आधुनिक तकनीक एवं उद्योगो की आवश्यकता के अनुसार स्वयं को तैयार करने की बात कही ।
4. युवाओं को रोजगार मेले, अप्रेटिसशिप एवं स्वरोजगार योजनाओं से जुड़ने का आव्हान किया ।
5. कौशलयुक्त युवा ही प्रदेश एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
6. पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गतज संचालित योजना में प्रशिक्षणार्थियो को इंडक्शन किट वितरण कर योजना के लाभ के बारे में विस्तार से बताया ।



