मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी
निवाली के कस्तूरबा गांधी बालिका आश्रम में छात्राओं के लिए दो दिवसीय निशुल्क योग शिविर आयोजित
कांता दीदी की स्मृति और पुष्पा दीदी सिंहा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में योग गुरु कृष्ण कांत सोनी ने कराया अभ्यास।

जनोदय पंच। निवाली के कस्तूरबा गांधी बालिका आश्रम में छात्राओं के लिए दो दिवसीय निशुल्क योग शिविर आयोजित किया गया। कांता दीदी की स्मृति और पुष्पा दीदी सिंहा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में योग गुरु कृष्ण कांत सोनी ने छात्राओं को योग, प्राणायाम और सकारात्मक जीवनशैली का प्रशिक्षण दिया।
योग से सकारात्मक सोच का संदेश
निवाली स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आश्रम में आयोजित शिविर में योग गुरु कृष्ण कांत सोनी ने छात्राओं को विभिन्न योग क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम से सकारात्मक सोच विकसित होती है तथा धैर्य, साहस, निर्णय क्षमता और आत्मबल मजबूत होता है। उन्होंने बताया कि आधुनिक जीवनशैली, मोबाइल और धारावाहिकों के प्रभाव से लोगों की सोच में बदलाव आया है, जिससे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।
छात्राओं ने किया योग अभ्यास
शिविर में छात्राओं को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम आसन और सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराया गया। योग गुरु ने बताया कि योग गुस्सा, सदमा और उदासी जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक है। छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के लिए 84 वर्षीय पुष्पा दीदी ने भी योग प्राणायाम किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।



