अपराधखरगोन-बड़वानीधर्म-ज्योतिष, समाजमध्यप्रदेशमुख्य खबरेराजनीति

बड़वाह। लव जिहाद एवं लैंड जिहाद के खिलाफ विराट आक्रोश रैली…सकल हिंदू समाज ने व्यापारिक संस्थान बंद रखे…हजारों की संख्या में हिंदू नागरिक सड़कों पर उतरे….

कपिल वर्मा बड़वाह। सनावद नगर और आसपास के ग्रामों में लव जिहाद और लैंड जिहाद की बढ़ती घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को सकल हिंदू समाज के हजारों गणमान्य नागरिक, महिलाएं और युवा सड़क पर उतरे।

हिंदू समाज के हजारों नागरिक मुरली मनोहर मंदिर परिसर में एकत्रित होकर रैली के रूप में नगर में निकले। रैली के प्रारंभ में संतश्री त्यागी जी बापू ने रैली को संबोधित किया और हिंदू समाज को लव जिहादियों और लैंड जिहादियों से सावधान रहने का आव्हान किया।

रैली में शामिल नागरिकों ने लव जिहाद और लैंड जिहाद के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की और धर्मांतरण और भूमि अतिक्रमण का सुनियोजित षड्यंत्र रच रहे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की।

रैली नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरी। लव जिहाद और लैंड जिहाद के विरोध में हिंदू समाज के नागरिकों ने अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे। बजरंग दल के विभाग संयोजक जितेंद्र राठौर ने कहा कि नगर के कुख्यात लैंड जिहादी जुनेद शेख द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर खुला अतिक्रमण किया जा रहा है और हिंदू समाज के नागरिकों को आतंकित किया जा रहा है।

वक्ताओं ने इस लैंड जिहादी के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्यवाही की मांग की। इस लैंड जिहादी के विरुद्ध प्रशासनिक कार्यवाही नहीं किए जाने पर खरगोन जिला बंद का आव्हान किया जाएगा। अभी हाल ही में हिंदू समाज की एक बालिका को बहकाने के आरोप में जुनेद का पुत्र माहिम शेख भी फिलहाल जेल में बंद है। वक्ताओं ने हिंदू समाज की बालिकाओं और युवतियों को आत्मरक्षा के लिए कटार साथ में रखने का सुझाव दिया।

रैली को भाजपा नेत्री गंगाभारती शर्मा और अमिता मंत्री,ज्योति येवतीकर ने भी अपनी ओजस्वी वाणी से संबोधित किया और हिंदू समाज को अपनी बेटियों को जिहादियों के खतरे से आगाह करने का आव्हान किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में लव जिहाद के माध्यम से हिंदू समाज की बेटियों को फंसाकर सुनियोजित ढंग से लव जिहाद चलाया जा रहा है। हिंदू समाज को इन असामाजिक तत्वों से सावधान रहना होगा।

हिंदू समाज की बेटियां अपनी परिवार और समाज की गरिमा का ध्यान रखें। वक्ताओं ने सकल हिंदू समाज से जात पात की बेड़ियों को तोड़कर एकजुट होने का आग्रह किया। क्योंकि यदि हिंदू समाज जात पात के नाम पर बंटा तो एक एक करके सभी हिंदू समाज समाप्त हो जाएंगे। इसलिए हिंदू समाज जात पात की कारा को तोड़कर एकजुट हो। रैली नगर के प्रमुख मार्गों होते हुए पुलिस थाने में पहुंची।

पुलिस थाने में सकल हिन्दू समाज की ओर से जिला कलेक्टर एवं एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में कहा गया है कि लैंड जिहादी गरीबों की जमीन सस्ते दामों में खरीद लेते हैं और फिर आसपास की हिंदू समाज के परिवारों को आतंकित कर उनकी संपत्ति सस्ते दामों में खरीद लेते हैं।

इसके अलावा सरकारी भूमियों पर अवैध कब्जा कर लैंड जिहाद चलाया जा रहा है। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। वक्ताओं ने हिंदू समाज से लव जिहाद और लैंड जिहाद से सतर्क रहने का आव्हान किया। संचालन राम साद ने किया। ज्ञापन का वाचन अभिषेक राठौर एवं आभार प्रदर्शन हुकुमचंद कटारिया ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!