अपराधइंदौर

इंदौर में सब्जी व्यापारी से रंगदारी मांगने पहुंचे बदमाश, पत्नी पर चाकू से हमला; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

पैसे देने से इनकार करने पर विवाद, बीच-बचाव करने पहुंची पूजा की पीठ पर चाकू से वार; घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती

जनोदय पंच। इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में सब्जी दुकान पर रुपयों की मांग को लेकर विवाद हुआ। पैसे देने से इनकार करने पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें बीच-बचाव करने पहुंची महिला घायल हो गई। शोर सुनकर जमा भीड़ ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, घटना बिल्सी रोड की है। यहां मोनू साहू सब्जी की दुकान लगाते हैं। रात में उनके पिता गयाप्रसाद और पत्नी पूजा भी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान अरुण, उसका भाई अंकुर और एक अन्य बदमाश निश्चल वहां पहुंचे।

रुपयों की मांग को लेकर शुरू हुआ विवाद

बताया गया कि अरुण ने मोनू से जबरन रुपए मांगे। मोनू ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने चाकू निकाल लिया और मोनू की कॉलर पकड़ ली। पत्नी पूजा बीच-बचाव करने पहुंची तो उसकी पीठ पर चाकू से वार कर दिया।

शोर सुनकर भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ा

चाकू के हमले में पूजा घायल हो गई। मोनू और उसके पिता गयाप्रसाद ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। आसपास मौजूद लोगों ने घेराबंदी कर आरोपी अरुण को मौके पर पकड़ लिया। भीड़ ने उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उसका साथी मौके से भाग गया।

घायल पूजा जिला अस्पताल में भर्ती

घायल पूजा को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। रहवासियों ने भी आक्रोश जताते हुए कहा कि पुलिस बदमाशों पर सख्त कार्रवाई नहीं करती। उनके अनुसार, इसके चलते क्षेत्र में आए दिन गुंडे लोगों को डराते-धमकाते रहते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!