सेंधवा

सेंधवा। सेवा सप्ताह के दौरान हुआ आयोजन- ड्राइवर-क्लीनर्स के स्वास्थ्य की हुई जाँच

सेंधवा।
सेवा केवल जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता का नाम है। इसी सेवा भावना को सार्थक करते हुए लायंस क्लब सेंधवा द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के दूसरे दिन क्लब द्वारा लायंस कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में श्री नारायणदास हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं सहायकों के सहयोग से लायंस कान्वेंट स्कूल के ड्राइवर एवं क्लीनर्स के लिए विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 45 ड्राइवर्स एवं क्लीनर्स का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सा दल ने आवश्यक स्वास्थ्य जाँच करने के साथ ही उपस्थित सभी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, नियमित जाँच कराने तथा दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को अपनाने संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श एवं सुझाव दिए। ज्ञात रहे विद्यालय के विद्यार्थियों को सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुँचाने में ड्राइवर एवं क्लीनर्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

इसी जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर उनके प्रति सम्मान और संवेदनशीलता की सार्थक अभिव्यक्ति बना। शिविर के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि चालक का स्वस्थ रहना केवल उसका व्यक्तिगत विषय नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से भी सीधे जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर लायंस क्लब सेंधवा के अध्यक्ष MJF लायन श्यामसुंदर तायल ने उपस्थित मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!