अपराधमध्यप्रदेशमुख्य खबरे
दमोह के हटा क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म, दो आरोपी फरार, पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की, महिला अधिकारी को जांच में शामिल कर आरोपियों की तलाश जारी


दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दो युवकों ने नाबालिग को घर पर बुलाया और उसके साथ अपराध किया। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हटा थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी ने बताया कि नाबालिक मासूम के परिजनों ने हटा थाने में घटना की जानकारी दी है। जिसमें बताया है कि मंगलवार की शाम पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने पीड़िता को अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम देते हुए अपनी हवस का शिकार बना लिया। साथ ही पीड़िता को धमकी भी दी कि वह अगर इस बात का जिक्र किसी से करती है तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
पीड़ित परिवार ने बताया कि नाबालिग को पड़ोस में रहने वाले दो युवक हमेशा की तरह अपने घर बुला ले गए और जब काफी देर तक वह वापस घर नहीं लौटी तो मासूम के पिता ने पड़ोस में जाकर देखा तो वहां पर दोनों आरोपी संदिग्ध हालत में मिले। जब आरोपियों से पूछा तो जोर से धक्का मारकर वहां से भाग निकले। वहीं इस पूरी घटना को पीड़ित मासूम ने अपने माता-पिता को सुनाया।
इसके बाद बुधवार को पीड़ित परिवार नाबालिग को लेकर हटा थाना पहुंचा। जहां हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी के समक्ष पूरी घटना की जानकारी दी गई और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं घटना की जानकारी के बाद तत्काल महिला पुलिस अधिकारी प्रीति पांडे को बुलाया गया। पीड़िता और परिजनों के कथनों के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर दोनों की शुरू कर दी गई