धार, झाबुआ, आलीराजपुरमुख्य खबरे
धरमपुरी; विकास कार्यों को गति देने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले विधायक ठाकुर
क्षेत्र के विकास कार्यों की स्वीकृति को लेकर मुख्यमंत्री से की मुलाकात, विधानसभा के गांवों को विकास की नई राह से जोड़ने का किया प्रयास

धरमपुरी, जनोदय पंच। धरमपुरी विधानसभा के जन-जन के लिए समर्पित क्षेत्र के विधायक कालूसिंह ठाकुर अब विकास पुरुष के नाम से पहचाने जाने लगे हैं। समर्पण भाव के साथ वे आमजन के लिए एक सेवक की तरह हर समय तत्पर खड़े रहते हैं। उनका यह समर्पण क्षेत्र में विकास की नई राह को दर्शाता है, जिसमें विधानसभा का हर गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है।
कार्यकर्ताओं और जनता के बीच सक्रिय भूमिका
विधायक कालूसिंह ठाकुर हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए स्वयं खड़े होकर कार्य करते हैं, जो प्रेरणा की मिसाल मानी जा रही है। क्षेत्र की विषम परिस्थितियों में भी वे लगातार जनता के साथ सक्रिय रूप से मौजूद रहते हैं। धरमपुरी विधानसभा में करोड़ों रुपये के विकास कार्य संचालित हो रहे हैं, जिनसे क्षेत्र को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री से की विकास कार्यों पर चर्चा
विधानसभा के सर्वांगीण विकास को लेकर विधायक कालूसिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति को लेकर चर्चा की गई। विधायक का कहना है कि सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ धरमपुरी विधानसभा को विकास के नए पथ से जोड़ा जाएगा।



