इंदौरमध्यप्रदेशराजनीति

इंदौर: शीतलामाता बाजार में दिग्विजय सिंह की नो एंट्री, मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने का विवाद गरमाया, हाईकोर्ट तक पहुंचा मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने का मामला, दिग्विजय सिंह का विरोध तेज

इंदौर के शीतलामाता बाजार में मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने पर उपजे विवाद ने नया मोड़ ले लिया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को पुलिस ने बाजार में प्रवेश से रोक दिया। विरोध में दुकानदारों ने भगवा झंडे लगाए। मामला बढ़ने पर भारी पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई।

पुलिस की कार्रवाई और हंगामा

इंदौर के शीतलामाता बाजार में शनिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह हालात का जायजा लेने पहुंचे। पुलिस ने विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए बैरिकेड लगाकर उन्हें बाजार में प्रवेश से रोक दिया।

विरोध और तनाव का माहौल

इससे पहले दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर भगवा झंडे लगाकर विरोध जताया। बताया गया कि विधायक के बेटे के कहने पर दुकानदारों ने मुस्लिम कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया था, जिससे तनाव का माहौल और गहरा गया।

थाने में शिकायत और हाईकोर्ट की पहल

पुलिस से हुई बहस के बाद दिग्विजय सिंह सराफा थाने पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों से इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। बाद में यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!