बड़वानी के जुलवानिया टोल प्लाजा के पास टैंकर और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत, तीन घायल
बड़वानी में टैंकर की टक्कर से चार की मौत, तीन घायल, बड़वानी जुलवानिया हादसा, बारात से लौटते चार लोगों की मौत

जनोदय पंच | बड़वानी; जुलवानिया टोल प्लाजा के पास टैंकर और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए। सभी बारात से लौट रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आगे की कार्रवाई शुरू की। बड़वानी जिले में खरगोन रोड स्थित जुलवानिया टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार टैंकर ने एक कार को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी यात्री बारात में शामिल होकर लौट रहे थे।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार जलगौन से एक बारात राजपुर आई थी। इस दौरान एक वाहन का डीजल खत्म हो गया। इसमें सवार लोग दूसरी कार से डीजल लेने जुलवानिया पहुंचे थे। लौटते समय टोल प्लाजा के पास खरगोन की ओर से आ रहे टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी।

मृतकों और घायलों की पहचान
मृतकों की पहचान सचिन गोकुल वास्कले 25 निवासी पटेलपुरा साकड़, प्रदुम्य पिता गुलीचंद सहते 25 निवासी सालखेड़ा, पप्पू पिता हीरालाल 29 निवासी लिम्बई और आकाश पिता दयाराम 25 निवासी रालामंडल के रूप में हुई है। घायलों में सुरेश मांगीलाल 28 निवासी देवझिरी, सोहन झाबर 28 निवासी सालखेड़ा और यशवंत सुपड़िया 30 निवासी जलगौन शामिल हैं।
पुलिस और राहत कार्य
सूचना मिलते ही जुलवानिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जुलवानिया में भर्ती कराया गया, जहां से आगे की कार्रवाई जारी है




