खरगोन-बड़वानीसेंधवा

सेंधवा में 500 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विधायक मोंटू सोलंकी की टीम ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत

सात गांवों सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु, 2 क्विंटल 51 किलो सेब का प्रसाद वितरित

जनोदय पंच। सेंधवा। क्षेत्र में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। करीब 500 मीटर लंबी यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया।

सात गांवों से पहुंचे श्रद्धालु

चुनरी यात्रा में ग्राम पंचायत जोफाली, पिसनवाल, मड़गांव, मदिल, राजगढ़, उपला और पाडला सहित विभिन्न गांवों से श्रद्धालु शामिल हुए। करीब 500 मीटर लंबी चुनरी यात्रा के दौरान माता रानी के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की भागीदारी से यात्रा में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा।

मोंटू सोलंकी की टीम ने किया स्वागत

यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का विधायक टीम मोंटू सोलंकी की ओर से पुष्पमालाओं और फूलों की वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को 2 क्विंटल 51 किलो सेब का प्रसाद भी वितरित किया गया।

राहुल सोलंकी सहित अन्य साथी रहे मौजूद

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद (युवा प्रभाग) के जिला अध्यक्ष एवं जयस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल सोलंकी, देव जमरे, राजकुमार ब्राह्मने, रवि डावर, अमर सोलंकी, चीकू सोलंकी, दिलीप सोलंकी, उस्ताद ब्राह्मने और पोरला ब्राह्मने सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

पार्षद ने स्वागत किया

500 मीटर लंबी चुनरी यात्रा का सेंधवा शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित आंबेडकर चौराहे पर पार्षद कालू सांवले और उनके ग्रुप द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!