खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पाटी में पॉक्सो और सामूहिक दुष्कर्म मामले में कार्रवाई, घटना से फरार दो आरोपी पकड़े गए

मुखबिर तंत्र की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया

जनोदय पंच।  पाटी पुलिस ने पॉक्सो और सामूहिक दुष्कर्म के प्रकरण में घटना के बाद से फरार चल रहे दो आरोपियों को 7 अगस्त को गिरफ्तार किया। हरिराम और सीताराम को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय बड़वानी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

थाना पाटी में अपराध क्रमांक 263/2026 के तहत धारा 137(2), 64(2)(एम), 65(1), 87 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा धारा 5(एल), 6 पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। फरियादिया की रिपोर्ट पर हरिराम पिता सीताराम बारेला, सीताराम पिता हेमता बारेला, दोनों निवासी ग्राम मेघा तथा मुकेश नावड़े पिता भाकीराम बारेला, निवासी पुजारिया फलिया, खाजपुर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

एक आरोपी पहले ही हो चुका था गिरफ्तार

विवेचना के दौरान आरोपी मुकेश नावड़े को 4 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया गया था। वहीं हरिराम और सीताराम घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहे थे। दोनों की गिरफ्तारी के लिए थाना पाटी पुलिस ने विशेष टीम गठित कर संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।

मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपी पकड़े गए

पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर हरिराम पिता सीताराम बारेला उम्र 19 वर्ष और सीताराम पिता हेमता बारेला उम्र 30 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मेघा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

न्यायालय में किया गया पेश

आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय बड़वानी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महेश सुनैया के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस टीम की भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रामदास यादव, उप निरीक्षक जानी चारेल, सहायक उप निरीक्षक श्रीराम फगोरे, सहायक उप निरीक्षक दिलीप मुवेल, प्रधान आरक्षक योगेश पाटिल (सायबर शाखा), प्रधान आरक्षक विजय चौहान, आरक्षक मुन्ना चौहान एवं आरक्षक मयंक सोलंकी की भूमिका रही।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!