खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा महाविद्यालय में 15 जुलाई तक प्रवेश मेला, रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को मिल रहा मार्गदर्शन

सीएलसी चरण के तहत पंजीयन, चॉइस फिलिंग, दस्तावेज सत्यापन और सीट आवंटन प्रक्रिया प्रतिदिन संचालित की जा रही

जनोदय पंच। उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेंधवा में 8 से 15 जुलाई तक प्रवेश मेला आयोजित किया जा रहा है। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को पंजीयन से लेकर सीट आवंटन तक आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।

उच्च शिक्षा विभाग भोपाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार सीएलसी चरण के दौरान वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेंधवा में रिक्त सीटों पर प्रवेश सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 8 जुलाई से 15 जुलाई तक प्रवेश मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान पात्र विद्यार्थियों को संबंधित कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीयन, चॉइस फिलिंग, दस्तावेज सत्यापन तथा सीट आवंटन संबंधी मार्गदर्शन प्रतिदिन महाविद्यालय परिसर में प्रदान किया जा रहा है।

प्राध्यापकों की नियुक्ति, समय सीमा का पालन आवश्यक

प्राचार्य डॉ. जी. एस. वास्कले द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विषयवार प्राध्यापकों की नियुक्ति की गई है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विद्यार्थियों को प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से पहले पंजीयन कराना अनिवार्य रहेगा। पंजीकृत विद्यार्थियों के आवेदन का ऑनलाइन सत्यापन शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को अगले दिन दोपहर 4 बजे से पहले ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। यह पूरी प्रक्रिया प्रतिदिन इसी क्रम में 15 जुलाई तक संचालित होगी।

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में उपलब्ध रिक्त सीटें

महाविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की विभिन्न कक्षाओं में रिक्त सीटों की जानकारी भी जारी की गई है। एमए अर्थशास्त्र में 46, भूगोल में 49, हिन्दी में 16, एमकॉम में 37, एमएसडब्ल्यू में 109, एमएससी बॉटनी में 30 तथा एमएससी रसायन में 61 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर सीएलसी चरण के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

स्नातक प्रथम वर्ष में भी कई विषयों में अवसर

स्नातक प्रथम वर्ष में बीए कम्प्यूटर में 10, अर्थशास्त्र में 32, अंग्रेजी साहित्य में 10, भूगोल में 16, हिन्दी साहित्य में 59, इतिहास में 6, समाजशास्त्र में 13, बीएसडब्ल्यू में 58, बीकॉम प्लेन में 55 तथा बीकॉम कम्प्यूटर में 70 सीटें रिक्त हैं। वहीं बीएससी में बायोटेक्नोलॉजी की 42, बॉटनी की 2, रसायन की 21, कम्प्यूटर की 15, गणित की 1 तथा भौतिकी की 2 सीटें रिक्त हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!