बड़वाह। ग्राम कोदबार बुजुर्ग में मलेरिया कार्यशाला ही सम्पन्न…

कपिल वर्मा बड़वाह। प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र मिमरोट के निर्देश पर सोमवार को ग्राम कोदबार बुजुर्ग में मलेरिया कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में सेक्टर सुपरवाइजर खड़कसिह चौहान एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रिया सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय को मच्छरों की रोकथाम के बारे में ग्रामीणों को समझाया गया। कि अपने घरों के कूलरों को सप्ताह में एक बार खाली कर सूखा लेवे।
ताकि उसमें लार्वा उत्पन्न न हो सके, मलेरिया निरीक्षक उस्मान पठान ने कहा कि रुके हुए पानी में जला हुआ ऑइल बहा देने से मच्छरों के अंडे नष्ट हो जाते हैं। और लार्वा नहीं बन पाता, इसके साथ ही आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए छतों पर रखे अनुपयोगी टायरों को नीचे उतार ले।
ताकि उसमे वर्षा का पानी जमा नहीं होने पाएं। यदि इन अनुपयोगी टायरो में पानी भरा रह जाता हैं। तो उसमे मच्छर अंडे दे देते हे, जो की बाद में मलेरिया डेंगू जेसी बीमारी फैलते हे। कार्यशाला में उप सरपंच दिनेश सोलंकी, आंगनवाड़ी सहायिका रूखमणि चंदेल, आशा कार्यकर्ता शकुन्तला चंदेल ने मुख्य सहयोग दिया।
इस अवसर पर ग्रामीण जीवन सिंह, लखन सिंह रतन सिंह आदि उपस्थित रहे।



