खरगोन-बड़वानीखेल जगतमध्यप्रदेशमुख्य खबरेराजनीतिशिक्षा-रोजगारस्वास्थ्य-चिकित्सा

बड़वाह। नशे के विरुद्ध बड़वाह नगर एकजुट…विशाल वॉकथान का हुआ आयोजन…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह नगरवासियों ने नशे के विरुद्ध एकजुटता दिखाते हुए शनिवार सुबह को विशाल वॉकथान पैदल मार्च में भाग लिया।

पुलिस विभाग द्वारा ‘नशे से है दूरी 2.0 अभियान’ के अंतर्गत आयोजित वॉकथान पैदल मार्च को सीआईएसएफ टायगर ग्राउंड से विधायक सचिन बिरला और जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.रवींद्र वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वॉकथान पैदल मार्च नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होते हुए बस स्टेंड पहुंचा। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति और परिवार के लिए हानिकारक है।नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य को खोखला कर देती है और परिवार की समृद्धि को समाप्त कर देती है।

विधायक ने विद्यार्थियों और युवाओं से नशीले पदार्थों से दूर रहने का आव्हान किया।

वॉकथान में एडिशनल एसपी शकुंतला रुहल, एसडीओपी अर्चना रावत, एसडीएम सत्यनारायण दर्रो, थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन सहित सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास के विद्यार्थी, सीआईएसएफ जवान, स्कूली विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

नशे के विरुद्ध महत्वपूर्ण अभियान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सुराणा, नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता,नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश पटेल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!