बड़वाह। विधायक ने किया नवनिर्मित पत्रकार भवन का लोकार्पण…

कपिल वर्मा बड़वाह। ग्राम बेड़िया में नवनिर्मित पत्रकार भवन का लोकार्पण विधायक सचिन बिरला, खरगोन जिला पत्रकार संघ के संरक्षक मनोज रघुवंशी एवं अध्यक्ष सुनील शर्मा ने किया।
प्रारंभ में अतिथियों ने सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। नगर पत्रकार संघ बेड़िया के अध्यक्ष नरेंद्र गावशिंदे ने स्वागत भाषण दिया और अतिथियों का सत्कार किया।
इस अवसर पर विधायक ने बेड़िया के नवीन पत्रकार भवन की सुरक्षा बाउंड्री और शेड के लिए डेढ़ लाख रु प्रदान करने की घोषणा की। विधायक ने सनावद नगर के पत्रकार भवन के रखरखाव और फर्नीचर के लिए एनटीपीसी से 2 लाख रु स्वीकृत कराने और बड़वाह नगर में सर्वसुविधा संपन्न पत्रकार भवन उपलब्ध कराने हेतु आश्वस्त किया।
उन्होंने कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की आवश्यकताओं और समस्याओं को प्रकाश में लाते हैं। रघुवंशी ने कहा कि पत्रकार समाज का आइना होते हैं और अपनी कलम की ताकत से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। रघुवंशी ने पत्रकारों से निर्भीक होकर समाज में व्याप्त विसंगतियों को उजागर करने का आव्हान किया।
पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने पत्रकारों से एकजुट रहने का आव्हान किया। सनावद प्रेस क्लब समिति के उपाध्यक्ष विवेक विद्यार्थी ने पत्रकारों की सुविधा के लिए सनावद नगर के पत्रकार भवन में आवश्यक सुविधाओं की मांग रखी। वरिष्ठ पत्रकार श्याम माहेश्वरी ने कहा कि पत्रकारिता जनजागरण का माध्यम है। राष्ट्र के विकास और जन समस्याओं के समाधान में पत्रकारों का बड़ा योगदान है।
एनटीपीसी के अधिकारी रघुवीरसिंह मीणा ने कहा कि पत्रकारों की मांग एनटीपीसी तक पहुंचाएंगे। थाना प्रभारी ने पत्रकार भवन के लोकार्पण पर पत्रकारों को बधाई दी। अतिथियों ने वरिष्ठ पत्रकार गोपाल पंड्या, लोकेंद्र शाह का शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। अतिथियों ने पौधारोपण भी किया।
इस दौरान सरपंच चंद्रपालसिंह सोहनेर, दिलीप पटेल,गोविंद बिरला,पत्रकार संदीप पंचोले,जितेंद्र जाधम, सरफराज अली, दिलीप बिरला, प्रेम कुंडले, गणेश सोलंकी, देवेंद्र मालाकार,राजेश जैन, कुलदीपसिंह अरोरा,मुकेश ठक्कर, ओम रामनेकर,आवेश परसाई, विजय गुप्ता, भगवानसिंह चौहान,रशीद जोया,तिरुपति पांडे,श्याम जोशी, संजय पाठक, रजनीश कानूनगो, ओम राठौर सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर सिनगुने ने किया।



