मुख्य खबरेशिक्षा-रोजगारसेंधवा

सेंधवा। 100% रहा एम.एससी. वनस्पति शास्त्र प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम, प्राध्यापकों ने दी बधाई।

जनोदय पंच। सेंधवा। शासकीय महाविद्यालय में एम.एससी. (botany) प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में विभाग का रिजल्ट शत-प्रतिशत (100%) रहा है। सभी विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने पर कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल है।विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर प्राचार्य जी. एस. वास्कले, संतोष पटेल, डॉ. जितेंद्र सांईखेड़िया, कीर्ति कापूरे, किशोर पवार और रानू पाटीदार सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने खुशी जाहिर की है। सभी प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर प्राचार्य जी. एस. वास्कले ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। कोरोना काल के बाद भी छात्रों ने जिस लगन से पढ़ाई की, वह सराहनीय है। विभाग के अन्य शिक्षकों ने भी छात्रों को आगे भी इसी तरह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। सफलता से उत्साहित विद्यार्थियों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कॉलेज के शैक्षणिक माहौल और अपने गुरुजनों को दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!