बड़वानी; जनकल्याण शिविर एवं लोक कल्याण मेले का किया गया आयोजन

बड़वानी; के निर्देशानुसार 12 जून से 18 जून की अवधि में प्रत्येक नगरीय मुख्याकलय पर जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसके तहत शुक्रवार 12 जून को नगर पालिका परिषद् बड़वानी कैंपस में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे केन्द्र शासन एवं राज्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के स्टॉल लगाये गए तथा हितग्राहियों को स्वीमकृति पत्रक एवं हितलाभ वितरण किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, श्री निक्कु चौहान, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री सुभाष भावसार, वार्ड पार्षद श्री मोहन बामनीया, श्री अविनाश कलोसिया, श्री शंकर कुशवाह, श्रीमती भागाबाई शोभाराम, एल्डारमेन श्री राजेन्द्रन सोनी, श्री विश्वास सराफ, पार्षद प्रतिनिधि बाबुलाल आर्य, प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक वरूण चावड़ा एवं मुख्या नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सोनाली शर्मा द्वारा केन्द्र एवं राज्य शासन की प्रमुख योजनाओं में लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों को स्वीसकृति पत्र प्रदान किये गये ।
जिसमें प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के 03 ऋण स्वीकृति पत्रक, 01 क्रेडिट कार्ड एवं 01 हितग्राही को ऋण समय से चुक्ता करने पर प्रशस्ती पत्र, 02 संबंल कार्ड, 02 जन्म प्रमाण पत्र, 01 मृत्यु प्रमाण पत्र, 01 पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किये। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सोनाली शर्मा द्वारा बताया गया कि जनकल्याण मेले का आयोजन नगर पालिका परिसर में 12 से 18 जून तक तथा लोक कल्यााण मेले का आयोजन 30 जून तक किया जावेगा जिसमें विभिन्न योजना के पात्र हितग्राहियों को नगर पालिका पहुँच कर आवेदन करने की अपील की गई।
साथ ही प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के सफलतापूर्वक 6 वर्ष पूर्ण होने पर पुरे देश में पथ विक्रेताओ के लिए 01 जून से 30 जून तक लोक कल्याण मेले का आयोजन भी नगर पालिका परिसर में किया जा रहा है । लोक कल्याण मेले अंतर्गत शहरी पथ विक्रेताओं को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत प्रथम बार में 15 हजार, दूसरी बार में 25 हजार एवं तीसरी बार में 50 हजार का ऋण एवं दूसरी बार का ऋण चुका चुके हितग्राही को क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी जा रही है । साथ ही प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में सीएससी के माध्यम से पेंशन योजना एवं डिजीटल बैंकिंग सेवा से भी जोड़ा जा रहा है। इस मेले में स्वनिधि योजना अंतर्गत समय से ऋण चुकाने वाले हितग्राहियों का सम्मान भी किया जा रहा है । साथ की शासन की 08 महत्वपूर्ण योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।



