खरगोन-बड़वानी

बड़वानी; दिल्ली के लाल किले पर बड़वानी के शुभम जाट ने फिर रचा इतिहास, स्वदेशी रनवे शो में किसान की भूमिका निभाकर दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश

किसान के बेटे ने किसान बनकर प्रस्तुत किया मोदी सरकार की योजनाओं का संदेश, शुभम जाट ने टीम का किया नेतृत्व; अब्दुल जी बजानिया को बनाया गया Bro Beard and Moustache Club का चेयरमैन

बड़वानी। जिले के लिए गौरव की बात है कि बड़वानी के शुभम जाट ने एक बार फिर दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। दिल्ली के लाल किले में आयोजित Made in India Swadeshi Runway Show में शुभम जाट ने किसान की भूमिका निभाकर किसानों के महत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।

खास बात यह रही कि किसान परिवार से आने वाले शुभम जाट ने मंच पर किसान की भूमिका निभाकर अपनी जड़ों से जुड़ाव और किसानों के प्रति सम्मान को प्रदर्शित किया। इस आयोजन में शुभम जाट ने पूरी टीम का नेतृत्व भी किया। टीम का मार्गदर्शन और नेतृत्व गुजरात के अब्दुल जी बजानिया ने किया।कार्यक्रम के दौरान लाल किले के मंच से ही शुभम जाट, नरेंद्र चौधरी, अभिषेक चंदेल और प्रदीप द्विवीर ने संयुक्त रूप से अब्दुल जी बजानिया को Bro Beard and Moustache Club का चेयरमैन घोषित किया।

आयोजन की विशेषता यह रही कि यह सामान्य फैशन शो नहीं, बल्कि स्वदेशी रनवे शो था। इसके माध्यम से देशवासियों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, भारतीय वस्तुओं को प्राथमिकता देने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा Made in India Swadeshi Runway Show के फाउंडर एवं बॉलीवुड फैशन गुरु सोनिया मायर्स द्वारा तैयार की गई थी।दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले जैसे प्रतिष्ठित स्थान पर बड़वानी के शुभम जाट की सहभागिता और टीम का नेतृत्व जिले के लिए गौरव का विषय है।

उनके इस प्रयास ने स्थानीय प्रतिभाओं की राष्ट्रीय मंच तक पहुंच और स्वदेशी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!