खरगोन-बड़वानीमालवा-निमाड़मुख्य खबरे

बड़वानी में बोलेरो पीकअप और 222 पेटी बीयर लूटकांड का चंद घंटों में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

पाटी नाका के आगे चालक को डरा-धमकाकर बोलेरो पीकअप और बीयर लूटने वाले आरोपियों तक पुलिस मुखबिर तंत्र और वैज्ञानिक साक्ष्यों से पहुंची।

जनोदय पंच। बड़वानी कोतवाली पुलिस ने बोलेरो पीकअप और 222 पेटी बीयर लूटकांड का चंद घंटों में खुलासा करते हुए छह आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बोलेरो पीकअप, 102 पेटी बीयर और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल सहित 13 लाख 40 हजार रुपये का माल जब्त किया है।

फरियादी को जंगल में छोड़कर फरार हुए आरोपी

27 मई 2026 को फरियादी ने थाना पहुंचकर बताया कि वह इंदौर से पाटी बोलेरो पीकअप में परमिट की 222 पेटी बीयर लेकर जा रहा था। पाटी नाका के आगे मोटरसाइकिल से आए अज्ञात युवकों ने उसे रोककर डरा-धमकाया और बावनगजा पहाड़ियों की ओर ले जाकर बोलेरो पीकअप व उसमें भरी बीयर छीन ली। इसके बाद फरियादी और उसके साथी को देर रात जंगल में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। मामले में अपराध धारा 309(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

विशेष टीम बनाकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर तथा एसडीओपी महेश सुनैया के निर्देशन में थाना प्रभारी बलजीत बिसेन को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। कोतवाली बड़वानी पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और भौतिक व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गोविंद पिता भारत भावेल निवासी नानी बड़वानी, लखन पिता लक्ष्मण भाभर निवासी nानी बड़वानी, महेश पिता सुभाष भुरिया निवासी आमल्यापानी, यश उर्फ कान्हा पिता मनोहर गेहलोत निवासी माली मोहल्ला बड़वानी, रूपेश पिता रायसिंह सोलंकी निवासी पाटी तथा हीरालाल उर्फ मिथुन पिता मुकेश चौहान निवासी नानी बड़वानी शामिल हैं। पुलिस ने एक बोलेरो पीकअप, 102 पेटी बीयर और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस टीम की भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, उनि रवि ठाकुर, सुरेश मुवेल, कमल मोरे, प्र.आर. जगजोध सिंह, अजमेर सिंह, चंद्रशेखर चौहान, आरक्षक आत्माराम खोड़े, पुरुषोत्तम मंडलोई, अंतरसिंह रावत, हितेंद्र मंडलोई, पवन मंडलोई, दीपक वर्मा, योगेश्वर चौहान, तारिक रजा, भूपेश बर्मन, दिनेश बैरवा, नरसिंह जमरा, चेतन, ज्ञानेश्वर तायड़े तथा साइबर टीम से उनि रितेश खत्री, भ्वा योगेश पाटिल, अर्जुन नरगावे, मड़िया डावर और मोनिका पटेल की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए उचित ईनाम की घोषणा भी की गई।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!