खरगोन-बड़वानीअपराध

बड़वानी में खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल, पुलिस ने 98 हजार रुपए का 9 किलो 840 ग्राम गांजा बरामद, आरोपियों की तलाश जारी

बड़वानी। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस महानिरीक्षक (ग्रामीण जोन, इंदौर) अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक (निमाड़ रेंज, खरगोन) सिमाला प्रसाद के दिशा-निर्देश तथा प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में कार्रवाई की गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी बड़वानी रोहित अलावा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

मुखबिर की सूचना पर खेत की घेराबंदी कर तलाशी
31 अक्टूबर 2026 को थाना सिलावद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम काजलमाता के एक खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम गठित कर मौके पर भेजी गई।

पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीक एवं संसाधनों का उपयोग करते हुए बताए गए स्थान की घेराबंदी कर तलाशी ली। इस दौरान खेत में गांजे की अवैध फसल उगाई हुई मिली। पुलिस ने मौके से कुल 37 हरे गांजे के पौधे जब्त किए, जिनका वजन 9 किलो 840 ग्राम पाया गया। जब्त पौधों की अनुमानित कीमत करीब 98 हजार रुपए बताई गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज, आरोपियों की तलाश
पुलिस ने थाना सिलावद में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से भूमि के अभिलेखों और टोपोग्राफी के आधार पर अवैध खेती में शामिल मुख्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस के अनुसार अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

रामकृष्ण लौवंशी सहित पुलिस टीम की रही भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक रामकृष्ण लौवंशी, थाना प्रभारी सिलावद, सहायक उप निरीक्षक नारायण पाटीदार, प्रधान आरक्षक 90 अजय यादव, प्रधान आरक्षक 408 सरवन पटेल, आरक्षक 91 अंतरसिंह रावत एवं आरक्षक 243 सुनील चौहान की भूमिका रही।
बड़वानी पुलिस द्वारा ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार इस अभियान में अब तक कई अवैध फसलों को नष्ट किया गया है। अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!