खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

निवाली में विधायक बरडे ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान

शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी किया श्रमदान।

रमन बोरखड़े। जनोदय पंच। निवाली के शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने श्रमदान किया तथा स्वच्छता को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के निवाली नगर स्थित शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता अभियान हुआ। विधायक श्याम बरडे ने प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी के साथ सहभागिता करते हुए श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया।

स्वच्छता को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने का आह्वान

विधायक श्याम बरडे ने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान जन-जन का अभियान बन चुका है। स्वच्छता किसी एक व्यक्ति, संस्था अथवा प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने गांव, पंचायत और नगरों में स्वच्छता अभियानों में सहभागिता करने का आह्वान किया।

स्वच्छता को आदत बनाने की अपील

विधायक बरडे ने कहा कि 12 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ स्वच्छ भारत मिशन जनसंकल्प और देशव्यापी जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने जल स्रोतों, सार्वजनिक भवनों और सार्वजनिक स्थानों की नियमित साफ-सफाई में योगदान देने तथा स्वच्छता को आदत बनाने की अपील की।

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेन्द्र सिसोदिया, उपाध्यक्ष अखिलेश सोनी, मंडल अध्यक्ष श्याम पंडित, कन्हैयालाल सिसोदिया, विकास डावर, बाबूदान चौहान, कन्हैया धनगर, ओकीराम चौहान, भायला भाई सहित एसडीएम एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!