बड़वानी के आदर्श महाविद्यालय में ‘मिशन लाइफ’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण के लिए चलेगा जागरूकता अभियान
मिशन लाइफ संवेदना जगाएगा पर्यावरण का संरक्षण करेगा -डॉ.प्रमोद पंडित

जनोदय पंच। बड़वानी। नगर के शासकीय आदर्श महाविद्यालय में आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग के आदेश अनुरूप महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित के मार्गदर्शन में मिशन लाइफ की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.प्रमोद पंडित के मार्गदर्शन में वनस्पति विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा मंडलोई ने बताया कि ने बताया कि मिशन लाइफ के अंतर्गत वनस्पति विज्ञान विभाग के माध्यम से वर्ष भर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी इसके लिए क्लब का गठन कर दिया गया है इसमें आगामी समय में महाविद्यालय विद्यार्थियों में मिशन लाइफ के कार्यक्रमों की जागरूकता हेतु विविध गतिविधियों करेंगे। मिशन लाइफ के अंतर्गत एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई जो पर्यावरण संरक्षण पर आधारितथी।

वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ प्रमोद पंडित ने कहा कि महाविद्यालय में आज मिशन लाइफ के अंतर्गत आगामी समय में होने वाली ग्रीन केंपस ऊर्जा ऑडिट, जल साक्षरता एवं केंपस जल मानचित्रण प्लास्टिक मुक्त महाविद्यालय साथ.ही महाविद्यालय के परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक से बने उत्पादों को हतोत्साहित करना ऊर्जा के उपयोग पर विशेष रूप से ध्यान देना ,पेयजल व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था में अतिरिक्त जल बहाव को रोकना परिसर में विभिन्न खुले स्थानों पर उपलब्ध होने वाले वृक्षारोपण संबंधी कार्य को करना आदि ऊर्जा संरक्षण पर्यावरण संरक्षण जैसी गतिविधियों को हमें अपने जीवन में उतारना मिशन लाइफ के प्रमुख उद्देश्य है कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों में वर्षा वास्कली सीमा अलावा निलेश डुडवे विशाल बघेल सहित अनेक विद्यार्थी शामिल हुए तथा कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो. आकाश एसके डॉ. प्रिया बघेल डॉ.रितेश डॉ. अलकेश डॉ. लखन परमार उपस्थित है। रहे।



