खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

उमेदडा घाटी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, विधायक बर्डे ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

पलसूद। पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उमेदडा घाटी के समीप एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया गया कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नाले में जा गिरा, जिससे उसमें सवार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव की प्रक्रिया शुरू की गई।
पलसूद से लौटते समय पानसेमल विधायक श्याम

ने दुर्घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल डायल-112 और एंबुलेंस सेवा को सूचित किया। इसके बाद घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था करवाई।

विधायक ने कहा कि आपदा और संकट की परिस्थितियों में जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!