सेंधवा में पहली बार रात्रिकालीन श्रीमद्भागवत कथा, आज भव्य कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ
मोतीबाग स्थित जलाराम मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न समितियों का गठन

जनोदय पंच। सेंधवा में अधिकमास के अवसर पर पहली बार रात्रि 8 से 10 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। स्वामीनारायण मंदिर वड़ताल के स्वामी प्रेम नंदन स्वामी कथा का वाचन करेंगे। कथा शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।
अधिकमास में होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
सेंधवा शहर में पहली बार अधिकमास के पावन अवसर पर रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। स्वामीनारायण मंदिर वड़ताल के स्वामी प्रेम नंदन स्वामी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन होगा। कथा के मुख्य यजमान कपिलाबेन भाईलाल पटेल परिवार हैं। आयोजन को लेकर धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।
कथा शुभारंभ के अवसर पर मंगलवार शाम 5 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा मोतीबाग स्थित जलाराम मंदिर से प्रारंभ होकर श्याम बाजार, एबी रोड, पुरानी सब्जी मंडी और नालेपार मार्ग से होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।
आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तिरुपति कॉलोनी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भोजन समिति, पंडाल व्यवस्था समिति, मंच संचालन समिति, प्रसाद वितरण समिति और पानी वितरण समिति का गठन किया गया। आयोजन समिति के मनोज पटेल ने सेंधवा की समस्त धर्मप्रेमी जनता से परिवार सहित कथा में शामिल होने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रवीण सोनी, विजय जैन, अशोक जैन, जितेंद्र शाह, मनोज जायसवाल, महेश जोशी, डॉ. किंशुक लालका, निलेश जैन, सत्तु शर्मा, बापू सोनी, अमर शर्मा, राजेश पालीवाल, मुकेश शर्मा, पियूष शाह, राजेंद्र यादव, सुनील गुप्ता, सोना शर्मा, आनंद यादव, पंकज शर्मा, पवन शाह, उमेश शाह, दिलीप पटेल, जयप्रकाश पाटिल, राजेंद्र अग्रवाल और रोहित पटवा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।



