खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस सतर्क, सूचना तंत्र को किया सक्रिय

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

बड़वानी। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में दिनांक 12-06-2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी में आसूचना संकलन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, डीएसपी (मुख्यालय) श्री महेश सुनैया, महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रेखा वास्के, विशेष शाखा प्रभारी निरीक्षक श्री संदीप सुल्या, सहायक उप निरीक्षक जीवन चांदोरे सहित जिले के सभी थानों में पदस्थ आसूचना संकलन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आगामी मोहर्रम पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

🔷 संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश
आसूचना संकलन तंत्र को सक्रिय रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

🔷 जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण अनिवार्य
ताजिया जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर ढीले विद्युत तारों, पेड़ों की शाखाओं एवं अन्य अवरोधों को हटाने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

🔷 सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता
धार्मिक स्थलों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों तथा आवश्यकता अनुसार ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

🔷 जुलूस एवं कार्यक्रमों की निगरानी
जुलूसों को निर्धारित समयानुसार एवं परंपरागत, गैर-विवादित मार्गों से विधिवत अनुमति लेकर निकालने तथा सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

🔷 सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने के निर्देश
सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखते हुए भ्रामक, आपत्तिजनक एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले संदेशों के प्रसारण पर सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

🔷 सामुदायिक समन्वय पर जोर
नगर एवं ग्राम रक्षा समिति, शांति समिति तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर जिले में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!