खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पानसेमल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बकरी चोरी के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बड़वानी के निर्देशन में की गई कार्रवाई, चोरी के मामले का हुआ खुलासा

जनोदय पंच। बड़वानी के थाना पानसेमल पुलिस ने बकरी चोरी प्रकरण में फरार दो आरोपियों तोशिफ और सलमान को इंदौर से गिरफ्तार किया। आरोपियों से स्विफ्ट कार और नगद राशि जप्त की गई। दोनों 20.04.2026 से फरार थे और कई वारदातों में संलिप्त थे।


पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बड़वानी: पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर तथा एसडीओपी श्री आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में थाना पानसेमल पुलिस ने बकरी चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

थाना पानसेमल के अपराध क्रमांक 82/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दर्ज मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 10.06.2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार आरोपी और खुलासा

गिरफ्तार आरोपी तोशिफ पिता वाहिद खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी 52 बंगला, ग्रीन पार्क कॉलोनी, इंदौर तथा सलमान पिता गुड्डू पठान खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी काकड़ ग्रीन पार्क, शिरपुर तालाब, इंदौर हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे किराये की कार से विभिन्न क्षेत्रों में बकरी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि शाहदा (महाराष्ट्र) से लौटते समय ग्राम मोयदा क्षेत्र से बकरियां चोरी की थीं।


जप्ती और आगे की कार्रवाई

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक MP09TA6420, अनुमानित कीमत ₹3,00,000 तथा ₹10,000 नगद जप्त किया है। दोनों आरोपी 20.04.2026 से फरार चल रहे थे। उनसे अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।

थाना प्रभारी उप निरीक्षक विजय रावत, सहायक उप निरीक्षक सखावत अली, प्रधान आरक्षक 170 अजय चौहान एवं अन्य स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!