खरगोन-बड़वानीअपराधमुख्य खबरे

नागलवाड़ी में मारपीट कर चांदी का कड़ा लूटने के मामले में चार आरोपी पकड़े, पुलिस ने मोटरसाइकिल भी की बरामद

सेंधवा ग्रामीण के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में नागलवाड़ी लूट का खुलासा, पुलिस रिमांड पर निशानदेही से चांदी का कड़ा और बाइक बरामद

जनोदय पंच। बड़वानी के नागलवाड़ी थाना क्षेत्र में मारपीट कर चांदी का कड़ा लूटने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया चांदी का कड़ा और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।

मारपीट कर चांदी का कड़ा लूटने की शिकायत

दिनांक 11 अगस्त 2026 को फरियादी सिलीप पिता कना सोलंकी, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम खापरखेड़ा सोल्यापुरा ने थाना नागलवाड़ी में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी के अनुसार रात के समय चार अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट कर हाथ से चांदी का कड़ा लूट लिया।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नागलवाड़ी में अपराध क्रमांक 223/2026, धारा 304(2), 115(2), 3(5), 309(6) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विशेष टीम गठित कर शुरू की गई जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार पाटिल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

सेंधवा ग्रामीण के प्रकरण में पूछताछ से खुला मामला

थाना सेंधवा ग्रामीण के अपराध क्रमांक 503/2026 में गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने थाना नागलवाड़ी क्षेत्र में हुई उक्त लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद नागलवाड़ी पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की।

निशानदेही पर चांदी का कड़ा और मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटा गया चांदी का कड़ा बरामद किया गया। चांदी के कड़े की कीमत 6 हजार रुपए और मोटरसाइकिल की कीमत 55 हजार रुपए बताई गई है। कुल 61 हजार रुपए का मशरूका जप्त किया गया। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में भीमा पिता रतन कन्नोजे, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम वाक्या; बलीराम पिता दुरसिंग कन्नोजे, जाति भीलाला, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम वाक्या; अशोक उर्फ मुकेश पिता कलसिंग, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम वाक्या तथा मुकेश पिता बिसन भील, उम्र 35 वर्ष, निवासी टोल, थाना बाग, जिला धार शामिल हैं।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक रामकुमार पाटिल, उप निरीक्षक कमल किशोर चौहान, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत मीणा एवं आरक्षक 283 राजेश मंडलोई की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही।

थाना नागलवाड़ी, जिला बड़वानी पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त व प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।

जप्त मशरूका:

  • लूटा गया चांदी का कड़ा — कीमत 6,000 रुपए
  • घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल — कीमत 55,000 रुपए
  • कुल जप्त मशरूका — 61,000 रुपए

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!