सेंधवाखरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

अंजड़ पुलिस ने चोरी गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को भेजा जेल

तलवाड़ा डेब में घर के सामने खड़ी बाइक चोरी का मामला, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

बड़वानी। अंजड़ थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को फरियादी ने थाना अंजड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम तलवाड़ा डेब स्थित उसके घर के सामने खड़ी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक GJ-06-KB-0309 को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अंजड़ में अपराध क्रमांक 342/26, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रेवाराम चौहान ने क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही ओमप्रकाश पिता लखन पचावा (19), निवासी ग्राम बालसमुद, थाना अंजड़, जिला बड़वानी को हिरासत में लिया।

पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की। बरामद वाहन की अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय अंजड़ के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बड़वानी महेश सुनैया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अंजड़ निरीक्षक रेवाराम चौहान के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में प्रधान आरक्षक (511) संतोष मंडलोई, प्रधान आरक्षक (90) अजय यादव, आरक्षक (95) सुनील बर्डे और आरक्षक (203) गुणीराम पंवार की मुख्य भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!