प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओझर पुनः गुणवत्ता आश्वासन मानकों पर खरा उतरा

बड़वानी; राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले के स्वास्थ्य ढांचे और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिए नई उपलब्धि प्राप्त की हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र द्वारा बड़वानी जिले के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ओझर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के औचक निरीक्षण में ( एनक्यूएएस ) प्रमाणीकरण प्रदान किया गया है।
जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओझर का औचक निरीक्षण का मूल्यांकन राष्ट्रीय स्तर के बाह्य निर्धारकों द्वारा 16 मार्च 2026 को किया गया था।राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओझर वर्ष 2024 में 96.74 प्रतिशत लाकर जिले की प्रथम सर्वाधिक अंकों से उत्तीर्ण होने वाले संस्था बनी थी। दिनांक 16 मार्च 2026 को एनएचएसआरसी दिल्ली की टीम ने औचक निरीक्षण कर संस्था की स्थिति जांची । जिसमें बाह्य रोगी विभाग, आतंरिक रोगी विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम व जनरल एडमिन विभागों की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड कीपिंग, पेशेंट इंटरव्यू, स्टाफ इंटरव्यू आदि का मापदंड अनुरूप अवलोकन किया । जिसमें संस्था ने 86.04 प्रतिशत लाकर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों पर अहर्ता हासिल की। जिसके आधार पर इसे क्वालिटी सर्टिफाइड का दर्जा मिला है। यह केंद्र कुल 4 विभागों के मानदंडों पर खरा उतरा है। सुदूर ग्रामीण अंचलों में उच्च स्तरीय और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में यह प्रमाणीकरण पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है।



