खरगोन-बड़वानीमालवा-निमाड़मुख्य खबरे

बड़वानी; आईटीआई में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

बड़वानी; शासकीय आईटीआई बडवानी के प्राचार्य श्री केतन मालवीया के द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार आईटीआई में प्रवेश 2026 हेतु आवेदन नवीन पंजीयन / पंजीयन में त्रुटि सुधार 26 मई से 30 जून तक एवं च्वाईस फिलिंग 01 से 30 जून तक विभागीय पोर्टल www.dsd.mp.gov.in के माध्यम से कर सकते है। जिले में स्थित आईटीआई बड़वानी ( इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रीशियन डीएसटी, फिटर, टर्नर, मैकेनिक डीजल, वेल्डर, कोपा एवं स्टेनोग्राफर हिन्दी ) आईटीआई निवाली ( इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, RAC, SEWING TECHNOLOGY , कोपा एवं COSMETOLOGY ) आईटीआई पाटी ( इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिक डीजल, वेल्डर, कोपा एवं सोलर टेक्नीशियन ) आईटीआई राजपुर ( इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिक डीजल, वेल्डर, कोपा एवं सोलर टेक्नीशियन ) एवं आईटीआई पानसेमल ( इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, कोपा, सोलर टेक्नीशियन एवं स्टेनोग्राफर हिन्दी ) में प्रवेश लेकर संबंधित ट्रेड का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक छात्र/छात्राएं अपना पंजीयन अपनी नजदीकी आईटीआई या ऑनलाईन कियोस्क सेंटर से भी करा सकते है।

आईटीआई की प्रवेश विवरणिका विभागीय वेबसाइट www.dsd.mp.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी के लिए अपनी नजदीकी आईटीआई में संपर्क कर सकतेहैं। शासकीय अवकाश के दौरान भी इस शनिवार एवं रविवार भी जिले की समस्त शासकीय आईटीआई खुले रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!