खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, आसूचना संकलन अधिकारियों की बैठक में दिए सख्त निर्देश

बकरीद, स्नानदान पूर्णिमा और महाराणा प्रताप जयंती को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर रणनीति तय।

जनोदय पंच। बड़वानी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक में आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सोशल मीडिया निगरानी बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलेभर के आसूचना संकलन अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

त्योहारों को लेकर पुलिस ने बनाई रणनीति

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी में आसूचना संकलन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, जीविशा प्रभारी निरीक्षक रेखा वास्के, स.उ.नि. जीवन चांदौरे एवं जिले के समस्त थानों में पदस्थ आसूचना संकलन कर्मचारी मौजूद रहे।

संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

बैठक में बकरीद (ईद-उल-अजहा), स्नानदान पूर्णिमा एवं महाराणा प्रताप जयंती को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, प्रमुख ईदगाहों एवं मस्जिदों के आसपास फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने को कहा गया।

पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट एवं संदेश प्रसारित करने वालों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना क्षेत्रों में धर्मगुरुओं, शांति समिति सदस्यों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने तथा आमजन से प्रशासनिक अनुमति लेकर कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की गई।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!