खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

“नो मीटिंग डे” पर मीटिंग आयोजित कर उड़ाई शासनादेश की धज्जियां…

जन विश्वास अभियान के तहत् हर शुक्रवार "नो मीटिंग डे" घोषित

दिनेश गीते। भीकनगांव :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता मे केबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए निर्णय लिया कि दिनांक 07 अगस्त 2026 से 08 जनवरी 2027 तक प्रत्येक ‘शुक्रवार’ को संपुर्ण प्रदेश में किसी भी स्तर पर किसी भी विभाग की कोई भी औपचारिक अथवा विभागीय बैठक आयोजित नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान- 2026 की निर्धारित अवधि के दौरान आने वाले प्रत्येक शुक्रवार को प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधी तथा अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर इस अभियान के तहत् जनसंपर्क, जनसेवा, तथा जनकल्याण संबंधी सेवाओं के लिए जनता की समस्याओं का मौके पर निराकरण करेगें। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने परिपत्र क्र. 101/जनविश्वास/2026, दिनांक 28 जुलाई 2026 जारी कर प्रत्येक शुक्रवार को “नो मीटिंग डे” घोषित किया है।

प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी- कर्मचारियों को इस शासनादेश का कढ़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिये गये है लेकिन डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण, खरगोन वीरेंद्र कटारे तथा सहायक परियोजना अधिकारी उमेश जोशी द्वारा 21अगस्त, शुक्रवार “नो मीटिंग डे” पर शासन निर्देशानुसार नगर परिषद क्षैत्र में जाकर जनसंपर्क कर जनसमस्याओं का समाधान करना उचित नहीं समझा। “नो मीटिंग डे” पर इन दोनों अधिकारियों द्वारा नगर परिषद के अधिकारी- कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गयी तथा संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने में अधिक रूचि दिखाकर शासनादेश की धज्जीयां उड़ाई गयी।

हर शुक्रवार फील्ड में रहेंगे अधिकारी,कोई मीटिंग नहीं !

शासन के स्पष्ट निर्देश है कि अभियान के तहत 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक प्रदेशभर में मंत्री से लेकर तमाम अधिकारी हर शुक्रवार क्षैत्र में उपस्थित रहेंगे।
जन विश्वास अभियान के तहत हर शुक्रवार को अधिकारी क्षेत्रीय भ्रमण करेंगे। इस दिन किसी भी तरह की ऑनलाइन या ऑफलाइन समीक्षा बैठक आयोजित नहीं की जाएगी।

शुक्रवार को क्या काम करेंगे जनप्रतिनिधी व अधिकारी !
मंत्री, विधायक, कलेक्टर, कमिश्नर से लेकर तहसील स्तर तक के अधिकारी अपने-अपने इलाकों में मौजूद रहेंगे।
सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, जल जीवन मिशन, आयुष्मान, खाद-बीज, आंगनवाड़ी योजनाओं सहित शासन द्वारा संचालित तमाम सरकारी योजनाओं व सेवाओं संबंधी जन- समस्याओं का मौके पर निराकरण करेंगें।
हर शुक्रवार को जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर तक जनता दरबार भी लगेगा।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के चार स्तंभ… संवाद, संवेदनशीलता, सादगी और समाधान

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत् जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी- कर्मचारी प्रत्येक शुक्रवार को गांव/वार्ड में जन चौपालों के माध्यम से
जनता के बीच उपस्थित रहकर सीधा ‘संवाद’ करेंगे तथा ‘संवेदनशीलता’ और ‘सादगी’ के साथ जनसमस्याओं का ‘समाधान’ करेंगें ताकि इस अभियान के उद्देश्य को हासिल किया जा सके‌। सभी विभागों के अधिकारियों को जन चौपालों की कार्यवाही रिपोर्ट GAD पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिये गये है‌।अभियान प्रारंभ होने से अब तक जन चौपाल या जनता दरबार का आयोजन नगर परिषद द्वारा नहीं किया गया है। नगरवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत प्राप्त शासनादेश का उलंधन करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने की कलेक्टर से मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!