खरगोन-बड़वानीराजनीति

बड़वानी भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, नवीन गुप्ता बने जिला सोशल मीडिया विभाग के संयोजक

बड़वानी भाजपा ने नवीन गुप्ता को सौंपी सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जनोदय पंच। बड़वानी। भारतीय जनता पार्टी संगठन में सोशल मीडिया की भूमिका को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार रात बड़ा निर्णय लिया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने राजपुर निवासी नवीन गुप्ता को भाजपा जिला बड़वानी के सोशल मीडिया विभाग का जिला संयोजक नियुक्त किया। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल के निर्देश पर की गई।

प्रदेश नेतृत्व की सहमति से हुई नियुक्ति

इस निर्णय पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी, जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल यादव तथा सोशल मीडिया निमाड़ संभाग प्रभारी भूपेंद्र बोडा की सहमति रही। जिला अध्यक्ष अजय यादव द्वारा बुधवार रात्रि में नियुक्ति की घोषणा करते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नवीन गुप्ता को बधाई देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

नवीन गुप्ता की नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष अजय यादव, लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, पानसेमल विधायक श्याम बरडे, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंजना पटेल, जिला महामंत्री भागीरथ कुशवाह, सचिन चौहान, जिला उपाध्यक्ष अजय कानूनगो, राम सोनाने, जिला मंत्री रविंद्र कुलकर्णी, जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार, कार्यालय मंत्री नरेंद्र बर्फा, सुनीता तोमर, मुनीरा सालीवाला, वीणा जायसवाल, सीमा वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!