बड़वानी की स्नेहा दावदे का भारतीय यू -18 महिला हॉकी टीम में चयन
एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में मिली जगह

बड़वानी ; हॉकी इंडिया द्वारा जापान के काकामीगाहारा शहर मे 26 मई से 6 जून तक आयोजित होने वाली एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए यू-18 महिला हॉकी टीम की घोषणा की गई जिसमे बड़वानी शहर की बेटी स्नेहा दावदे को भारतीय टीम में सम्मिलित किया गया है।
हॉकी कोच श्री मुकेश राठौर ने बताया कि स्नेहा दावदे द्वारा रांची में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप मे किए गये उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय कैंप में जगह बनाई, जहां पर ऑस्ट्रेलिया टीम से चार मैचो की सीरीज में अपने किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम में चुन ली गईं हैं। स्नेहा दावदे मिड फील्डर ( सेंटर हाफ ) की भूमिका में खेलती है। स्नेहा दावदे द्वारा पूर्व मे कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है
स्नेहा दावदे की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत जुनून और अनुशासन की जीत है। स्नेहा दावदे का सपना ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना है वर्तमान में ग्वालियर राष्ट्रीय महिला हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है । स्नेहा दावदे भारतीय टीम के साथ 25 मई को भोपाल से दिल्ली होते हुए जापान के लिए प्रस्थान करेगी । जहां एशिया की दिग्गज टीमो कोरिया, मलेशिया, चीन, सिंगापुर, जैसे सशक्त टीमों से मुकाबला होगा । स्नेहा दावदे कि इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन, जिला हॉकी संघ एवं समस्त खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया।



