मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा नेशनल लोक अदालत में प्रकरण सुलझे, मोटर क्लेम, बैंक और बिजली मामलों में पक्षकारों को राहत

लोक अदालत में मोटर दुर्घटना, चेक बाउंस, बिजली, बैंक रिकवरी और नगर पालिका मामलों का हुआ निराकरण

जनोदय पंच। सेंधवा; न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में मोटर दुर्घटना क्लेम, बिजली, बैंक रिकवरी, चेक बाउंस, सिविल और आपराधिक प्रकरणों सहित विभिन्न मामलों का निराकरण किया गया। लोक अदालत के माध्यम से लाखों रुपये की राशि पक्षकारों को प्राप्त हुई तथा बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए।

मां सरस्वती पूजन के साथ हुआ शुभारम्भ

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बड़वानी महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी द्वारा सेंधवा न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सेंधवा आदेश कुमार मालवीय, तृतीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सेंधवा रश्मिना चतुर्वेदी, न्यायिक मजिस्ट्रेट सेंधवा शुभम मोदी, न्यायिक मजिस्ट्रेट सेंधवा विवेक सिंह राजन, अभिभाषक संघ अध्यक्ष शैलेष जोशी, हरिशंकर बालिचा, अन्तिम सिंह कुशवाह, प्रिन्स शर्मा, अतुल मण्डलोई, प्रशान्त सेन, कैलाश तरोले, जारसीलाल खरते, सुमित सिंह कुशवाह, रायका पावरा सहित अन्य सदस्यों एवं विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री सखाराम खरते, सहायक यंत्री रविकांत नीलकंठ, नगर पालिका, बैंकों और न्यायालयीन कर्मचारियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर किया गया।

समझौतों के माध्यम से हुआ प्रकरणों का निराकरण

न्यायाधीशों ने कहा कि नेशनल लोक अदालत का उद्देश्य आपसी समझौते से प्रकरणों का निराकरण कर सद्भावना बढ़ाना है। आदेश कुमार मालवीय के न्यायालय में 8 मोटर दुर्घटना क्लेम प्रकरणों में 87 लाख 75 हजार रुपये प्रदान किए गए तथा 43 व्यक्ति लाभान्वित हुए। विद्युत मंडल के 12 प्रकरणों और 44 प्रीलिटिगेशन मामलों में 6 लाख 24 हजार रुपये की वसूली हुई। रश्मिना चतुर्वेदी के न्यायालय में 3 मोटर दुर्घटना क्लेम प्रकरणों में 7 लाख 25 हजार रुपये प्रदान किए गए तथा 20 व्यक्ति लाभान्वित हुए। शुभम मोदी के न्यायालय में 9 आपराधिक प्रकरण, 3 चेक बाउंस प्रकरण, नगर पालिका के 159 प्रकरण और बैंक रिकवरी के 5 मामलों का निराकरण हुआ। विवेक सिंह राजन के न्यायालय में चेक बाउंस, भरण-पोषण, सिविल और आपराधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया।

पौधों का वितरण भी किया गया

लोक अदालत में समझौते के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण कराने वाले पक्षकारों को पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में अभिभाषक संघ सेंधवा, विद्युत विभाग, नगर पालिका, बैंक और न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे। जानकारी अभिभाषक संघ सेंधवा के प्रवक्ता प्रिन्स शर्मा ने दी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!